Today Breaking News

गाजीपुर की जमानियां सीट पर फिर सुनीता सिंह और ओमप्रकाश सिंह के बीच होगा चुनावी घमासान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भाजपा ने जिले की सात में से सिर्फ जमानियां विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की है। निर्वतमान विधायक सुनीता सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। 

सपा ने एक दिन पहले ही इस सीट पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। एक बार फिर सुनीता सिंह और ओमप्रकाश सिंह के बीच चुनावी मुकाबला होगा। पिछले चुनाव में ओमप्रकाश सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा था।

शुक्रवार को भाजपा ने जिले की जमानियां विधानसभा सीट से आबादी के लिहाज से सबसे बड़े गांव गहमर निवासी सुनीता सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को 76823, बसपा के अतुल राय को 67559 और सपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को 49557 मत मिले थे। ओमप्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे। इससे पहले सपा ने दिलदारनग सीट से छह बार विधायक और दो बार सपा सरकार में मंत्री रह चुके ओमप्रकाश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद इस बार भी मुकाबला दिलचस्प होगा।

'