Today Breaking News

भाजपा ने गाजीपुर के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट - Ghazipur BJP Candidate List 2022

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur BJP Candidate List 2022: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। 

गाजीपुर सदर से डा. संगीता बलवंत, मुहम्मदाबाद से अलका राय, जंगीपुर से रामनरेश कुशवाहा और जखनियां से रामराज बनवासी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, सदर से भाजपा प्रत्याशी बनीं डा. संगीता बलवंत 2017 में पहली बार विधायक चुनी गई थीं। पीजी कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष का चुनाव सबसे अधिक मतों से जितने का रिकार्ड अभी इन्हीं के नाम है। संगीता को भाजपा सरकार ने अंत समय में राज्यमंत्री बनाया था, इनके टिकट को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने फिर से उनके नाम पर मोहर लगाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

वहीं, भाजपा ने मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय पर भी फिर से भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। यह वर्ष 2006 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं। इसके बाद 2017 में जीत दर्ज की थी।

अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री रामराज बनवासी को जखनियां से प्रत्याशी बनाया गया है। रामराज का मुसहर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान माना जाता है। जंगीपुर से भाजपा ने फिर से रामनरेश को मैदान में उतारा है। वर्ष 2017 के चुनाव में रामनरेश कुशवाहा तीसरे नंबर पर थे।

'