Today Breaking News

डरा धमकाकर कर किया बलात्कार, आरोपी को तलाश रही पुलिस - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है । पीड़िता के मा का आरोप है कि मंगलवार के दिन घर से बाहर गए हुए थे घर में बेटी अकेली थी इसी बीच गांव का एक युवक घर का दरवाजा तोड़कर मेरी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

उसके बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर थी उधर पुलिस ने किशोरी के तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.