सपना सिंह ने की जंगीपुर BJP प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं से बदसलूकी मामले की कड़ी निंदा - Ghazipur News
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के नावापुर गाँव मे बुधवार को विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे भाजपा जंगीपुर विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश सिंह कुशवाहा सहित उनके समर्थको से बाईक सवार अपने को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता बताने वाले समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओ से आमने सामने भीड़ गए।
ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला ख़त्म हुआ। सपा कार्यकर्ताओ की इस हरकरत से नाराज भाजपा प्रत्याशी रामनरेश सिँह कुशवाहा अपने समर्थको के साथ जंगीपुर थाने मे धरने पर बैठ गए व सपा कार्यकर्ताओ की बाईक के नंबर के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की माँग पर अड़ गए।
वहीं इस मामले की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दबंगई के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुई बदसलूकी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी ही अराजकता समाजवादी पार्टी का असली चेहरा है।
