Today Breaking News

Ghazipur Vidhansabha Chunav Result 2022: गाजीपुर की सदर सीट से संगीत बलवंत आगे, जमानियां से ओमप्रकाश आगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. Ghazipur Vidhansabha Chunav Result 2022: गाजीपुर जिले की 7 विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने 7 मार्च को मतदान किया था। सुबह मतगणना का रुझान शुरू होने के साथ ही यूपी में सरकार बनाने की गुणा गणित जारी है। इस बार जिले में 59.12 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उम्‍मीद है कि रात आठ बजे तक सदर, जहूराबाद, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, जमानियां, सैदपुर व जखनियां विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

राउंड संख्या- 01 : गाजीपुर

विधानसभा क्षेत्र का नाम : गाजीपुर सदर

भाजपा- संगीत बलवंत 2852

सपा - जै किशन 2693

बसपा - राजकुमार गौतम 1850

राउंड संख्या- 04  जखनियां सुरक्षित

भाजपा - रामराज 8533

सपा - वेदी 12510

बसपा - विजय 5735

सुभासपा-सपा आगे

 राउंड संख्या- 03: जखनियां सुरक्षित

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा - रामराज 6529

सपा - वेदी 9090

बसपा - विजय 4128

सपा आगे

जिला गाजीपुर विधान सभा जंगीपुर राउंड-3

सपा -वीरेंद्र यादव - 9012

भाजपा- रामनरेश कुशवाहा-5038

बसपा -मुकेश सिंह 4821

जंगीपुर में सपा आगे।

विधान सभा जमानिया-3 राउंड

ओमप्रकाश सिंह, सपा-12029

सुनीता सिंह, भाजपा-6684

परवेज खां, बसपा-2909

जहूराबाद

भाजपा- कालीचरण राजभर 6202

सुभासपा - ओमप्रकाश राजभर 12040

बसपा - शादाब फातिमा 5212

सुभासपा-सपा आगे

विधान सभा जंगीपुर राउंड-2

सपा -वीरेंद्र यादव - 7053

भाजपा- रामनरेश कुशवाहा-3660

बसपा -मुकेश सिंह 3176

जंगीपुर में सपा आगे।

जखनियां सुरक्षित

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा - रामराज 5453

सपा - वेदी राम 5463

बसपा - विजय 3060

सपा आगे

राउंड संख्या- 01 जहूराबाद

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा- कालीचरण राजभर 2113

सुभासपा - ओमप्रकाश राजभर 4210

बसपा - शादाब फातिमा 2512

सुभासपा-सपा आगे

गाजीपुर जखनियां

दल प्रत्याशी प्राप्त

भाजपा - रामराज वनवासी 2068

सुभासपा - बेदी राम 3157

बसपा - विजय कुमार 1519

जमानिया 2 राउंड

सपा- ओमप्रकाश सिंह 8023

भाजपा-सुनीता सिंह 4749

बसपा- यूसुफ अली 1821

सपा आगे

विधानसभा क्षेत्र का नाम : जंगीपुर

भाजपा - रामनरेश 2100

सपा - विरेंद्र यादव 3253

बसपा - मुकेश सिंह 1785

विधानसभा क्षेत्र का नाम : जमानियां

भाजपा - सुनीता सिंह 4719

सपा - ओमप्रकाश सिंह 8024 3253

बसपा - परवेज खान 1821

राउंड संख्या- 01 जंगीपुर

भाजपा - रामनरेश 2100

सपा - विरेंद्र यादव 3253

बसपा - मुकेश सिंह 1785

- सुबह दस बजे मुहम्मदाबाद, जंगीपुर व जमानियां से सपा आगे।

- मुहम्मदाबाद में भाजपा की अलका राय 1955, सपा के सुहैब अंसारी 2934 मत। 

- गाजीपुर में सुबह 9: 45 बजे जमानिया से सपा के ओमप्रकाश सिंह- 3674 भाजपा - 2418, बसपा को 924 मत।

जिले में मंत्री संगीता बलवंत का सदर, जहूराबाद से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद से मुख्तार अंसारी का भतीजा सुहेब अंसारी व जमानियां से सपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की सीटों का परिणाम चर्चा में है। पिछली बार सदर से संगीता बलवंत, जहूराबाद से भाजपा गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर, मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय व जमानियां से भाजपा की सुनीता सिंह ने जीत हासिल की थी। सुबह से ही जंगीपुर मंडी समिति में बने मतगणना स्‍थल पर काउंटिंग टीमों के साथ विभिन्‍न दलों के मतगणना एजेंटों ने भी पहुंचकर अपने दलों के लिए परिणाम नोट करना शुरू कर दिया।

गाजीपुर में मतगणना के दौरान 399 कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मतगणना स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स और यूपी पुूलिस के जवान तैनात हैं। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद सीट की सबसे अधिक 35 राउंड की मतगणना होगी। वहीं सबसे कम सदर की 28 राउंड की मतगणना चलेगी। आठ बजते ही सबसे पहले डाक से प्राप्‍त मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी गई। जिले में धारा 144 लागू होने के साथ ही मतगणना स्थल पर भारी फोर्स की तैनाती सुरक्षा कारणों से की गई है।

'