Today Breaking News

जौनपुर में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. विधानसभा चुनाव के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना चल रही है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 

मल्हनी से सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक लकी यादव और शाहगंज से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह के जीत की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सपा व भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस, पीएसी के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों ने डंडे फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। गणना स्थल पर जा रहे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी रास्ते में ही रूक गए। हालांकि फोर्स ने सभी लोगों को खदेड़ दिया है।