मिशन शक्ति ने महिला सुरक्षा को किया जागरूक - Ghazipur News
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मिशन शक्ति की महिला आरक्षियों ने बुधवार को बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आयीं महिलाओं को घरेलू हिसा सहित किसी भी परिस्थिति में बचाव व सुरक्षा के प्रति आगाह किया।
महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट बांटा। महिला आरक्षी मनीषा सिंह, नेहा, रोशनी आदि ने कहा कि किसी भी तरह के संकट में महिलाएं हेल्पलाइन फोन नं 1090 व 112 पर फोन कर मदद ले सकती हैं। बताया कि हेल्पलाइन पर महिलाओं की शिकायत को गोपनीय रखा जाता है और त्वरित कार्रवाई की जाती है।
