Today Breaking News

मऊ में लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, कैद से भागी किशोरी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. लड़कियों की खरीद फरोख्त कर उनसे अनैतिक काम करवाने वाला मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गयाा। कोपागंज थाने की पुलिस ने सीतापुर से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अब आरोपितों की मंंशा भांप कर पूर्व के अन्‍य मामलों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में अन्‍य बिंदुओं को भी पुलिस अब जोड़ने जा रही है।

गिरफ्तार सीतापुर जिला के थाना खैराबाद के मिया सराय रोड गढ़ी दरवाजा निवासी नागर रैदास पुत्र स्यामू लड़कियों को खरीदकर बेचने का काम करता था। 2021 में कोपागंज थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर निवासी एक किशोरी को उसका प्रेमी मऊ रेलवे स्टेशन पर ले गया और छोड़कर भाग गया। इस बीच किशोरी बलिया जिला के उभांव थाना क्षेत्र के सोनडीह निवासी राजकुमार गौतम पुत्र रामबचन के चंगुल में फंस गई। इसके बाद राजकुमार ने 30 हजार में किशोरी को सीतापुर निवासी नागर रैदास को बेच दिया।

राजकुमार एक किराए के मकान में मऊ के मुंशीपुरा में रहता था। किशोरी के खोज में पुलिस लगी हुई थी। इस मामले में कोपागंज थाने में किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया था। इसमें राजकुमार सहित तीन युवकों को कोपागंज पुलिस लड़की बेचने के मामले में संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया था। 

इसके बावजूद मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर था। इस बीच पंद्रह दिन पूर्व किशोरी जब सीतापुर से शौच के बहाने भाग निकली। इसके बाद अपने घर चली आई। उसके निशानदेही पर पुलिस को मुख्य अभियुक्त पकड़ में आया। पुलिस सीतापुर जाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले 363 का मुकदमा पंजीकृत किया था। बाद में लड़की के बेचने के मामले को लेकर पुलिस ने 363, 366A, 372, 373, 120 बी का मुकदमा दर्ज किया है।

बोले पुलिस अधिकारी : आरोपित की काफी तलाश की जा रही थी। किशोरी की निशानदेही पर मुख्य आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे जेल भेज जा रहा है। -हरीराम मौर्य, थाना प्रभारी कोपागंज।

'