Today Breaking News

विवाद के बीच पत्नी ने लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा, पत्‍नी ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. पति से नाराज पत्‍नी ने रविवार को आपसी विवाद के बाद खुद को आग के हवाल कर लिया। इस दौरान पत्‍नी को आग से बचाने के लिए पहुंचा पति भी गंभीर रूप से झुलस गया और गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती है। जबकि पत्‍नी ने गंभीर रूप से झुलसने की वजह से दम तोड़ दिया। 

परिजनों के अनुसार दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। आपसी अनबन के बीच विवाद का दौर शुरू होने के बाद पत्‍नी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की तो पति भी झुलस गया जबकि पत्‍नी की मौत इलाज के दौरान हो गई। 

रविवार को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के राहुल नगर कालोनी में हुई घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। माना जा रहा है कि पारिवारिक अनबन की वजह से पत्‍नी ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। 

चंदौली के प्रीतमपुरा गांव की विभा वर्मा का विवाह राहुल नगर के विनय वर्मा से तीन साल पहले हुआ था। दोनों को दो साल का बेटा है। बेटे के जन्म के कुछ माह बाद ही पति- पत्नी में विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर विवाहिता मायके चली गई थी। दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत के बाद 30 मई को फिर से विभा ससुराल आई थी। दोपहर में पति से उसका विवाद हो गया।

विभा ने गुस्से में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख सुनकर पति विनय पहुंचा और बचाने की कोशिश करने लगा। इसमें वह खुद भी झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए और दोनों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान विभा की मौत हो गई। विनय की हालत गंभीर बनी हुई है।

'