Today Breaking News

बिजली चोरी में सात पर मुकदमा दर्ज - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां कस्बा बाजार में विजिलेंस टीम के साथ बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। बाईपास कनेक्शन से बिजली चोरी करते हुए सात उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। 

इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं दो लोगों का लोड बढ़ाया गया। उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि बिजली चोरी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेई इंद्रजीत पटेल, मीटर रीडर व अन्य विभागीय कर्मी मौजूद थे।