Today Breaking News

अक्षरा को बचाने में बिगड़ जाएगी अभिनन्यु की हालत, क्या टूट जाएगी ये हिट जोड़ी?

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ट्रैक चल रहा है कि अस्पताल में आग लग जाती है और अभिमन्यु और अक्षरा उसमें फंस जाते हैं। आज के एपिसोड में मंजरी, फायर ब्रिगेड की टीम को बताएगी कि कई बच्चे अस्पताल में फंसे हैं और उन्हें वहां से बाहर निकलना है। वहीं बिरला परिवार हैरान हो जाता है देखकर कि अभिमन्यु, अक्षरा के साथ आ रहा है। मंजरी और आरोही, अक्षरा के लिए परेशान होते हैं। वहीं पार्थ और नील, अभिमन्यु को सपोर्ट करते हैं। 

अभिमन्यु भी थोड़ी देर में बेहोश हो जाते हैं। मंजरी दोनों की हालत देखकर रोने लगती हैं। अभिमन्यु और अक्षरा का इलाज फिर आनंद और महिमा करेंगे। आरोही, महिमा को असिस्ट करती दिखेगी। इसके बाद गोएनका परिवार बिरला अस्पताल आएगा। पार्थ फिर महिमा से अभिमन्यु की हालत के बारे में पूछेगा और वह बताएगी कि अभिमन्यु की बॉडी में काफी धुआं चला गया है इसलिए उनके लंग्स को क्लीयर करना होगा।

कायरव को होगा गलती का एहसास

पार्थ और आनंद फिर अभिमन्यु को उठाने की कोशिश करेंगे और साथ ही दुआ करेंगे कि अक्षरा की भी ऐसी हालत ना हो। कायरव और मनीष को मंजरी बताएगी कि अभिमन्यु ही अक्षरा को बचाकर लाते हैं नहीं तो वह बाहर नहीं आ पाती। कायरव को फिर अपनी गलती का एहसास होगा और वह उसकी हालत जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे।

अभिमन्यु की बिगड़ेगी हालत

शेफाली इस बीच हर्ष को देखने जाएंगी तो देखेंगे कि वह अपने अस्पताल को राख में बदलता देख रोएंगे। नील फिर हर्ष को सपोर्ट करेंगे और कहेंगे कि सब ठीक हो जाएगा। वहीं स्वर्णा, अक्षरा को बचाने के लिए महिमा को थैंक्यू कहेगी। इसके बाद अभिमन्यु और अक्षरा दोनों को होश आ जाता है। आनंद और पार्थ, अभिमन्यु को बताते हैं कि अक्षरा ठीक है। वहीं अक्षरा, अभिमन्यु के पास जाने की जिद्द करेगी। महिमा और आरोही, अक्षरा को बताते हैं कि बगल के रूम में ही अभिमन्यु का इलाज चल रहा है। लेकिन फिर अभिमन्यु दोबारा बेहोश हो जाएंगे। वहीं आनंद कहेंगे कि अभिमन्यु को जल्दी होश में लाना होगा, नहीं तो उनकी हालत और बिगड़ जाएगी।

अक्षरा लाएंगी अभिमन्यु को होश में

अस्पताल में सभी परेशान हो जाते हैं। हालांकि सबको उम्मीद है कि अभिमन्यु को कुछ नहीं होगा। वहीं आनंद कहते हैं कि अगर अभिमन्यु को कुछ भी हुआ तो वह अपनी जॉब छोड़ देंगे। वहीं जब अक्षरा को अभिमन्यु की हालत का पता चलेगा तो वह और परेशान हो जाएंगी। अक्षरा फिर अभिमन्यु को उठाने की कोशिश करेंग। बिरला और गोयंका, अक्षरा को देखकर इमोशनल हो जाएंगे। अक्षरा, अभिमन्यु से कहेंगी कि उठो क्योंकि उसकी भी तबीयत खराब हो रही है। वह रोने लगेंगी और तभी अभिमन्यु को होश आने लगेगा। दोनों फिर एक-दूसरे का हाल जानेंगे। आनंद फिर कहेंगे कि वह अभिमन्यु और अक्षरा पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई लोगों की जान बचाई है। वहीं मंजरी कहेंगी कि अभिरा किसी भी टेस्ट को पास कर सकते हैं। 

'