Today Breaking News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस निकालकर अग्निपथ योजना व आवश्यक वस्तुओं पर बढ़े हुए जीएसटी के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महंगाई से देश की जनता परेशान है। अग्निपथ योजना लाकर देश के नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाने-पीने की चीजों से जीएसटी हटाया जाए। अग्निपथ योजना जनहित और राष्ट्रहित में नहीं है, इसको तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। 

पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकण्डेय सिंह ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और देश की सैन्य व्यवस्था के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि कांत राय ने कहा कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल है। हर चीजों पर जीएसटी लगाया गया है। पूर्व शहर अध्यक्ष सफीक अहमद, मनीष कुमार राय, अनुराग पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, आशुतोष आदि मौजूद थे.

'