Today Breaking News

छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन, शालीमार से वाराणसी होते हुए बढ़नी जाएगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. छठ त्योहार पर होने वाली रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08117 / 08118 शालीमार - बढ़नी - शालीमार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन शालीमार से 27 अक्टूबर और बढ़नी से 29 अक्टूबर को 1 फेरे के लिए किया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड -19 के संबंध में समय समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

यह होगा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी संख्या- 08117 शालीमार - बढ़नी छठ पूजा विशेष गाड़ी 27अक्टूबर को शालीमार से शाम 7:55 बजे प्रस्थान करेगी। सांतरा गाछि जं से रात 8:12 बजे, खड़गपुर से 9:50 बजे, टाटा नगर से 11:42 बजे, पुरुलिया से रात 1:42 बजे, भोजूडीह जंक्शन से 2:50 बजे, महुदा से 03:25 बजे, गोमोह से 4 :25 बजे, कोडेरमा से सुबह 5:35 बजे ,गया से 7:07 बजे, सासाराम से 8:20 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 10:25 बजे, वाराणसी से 11:30 बजे, जौनपुर से दोपहर 12:45 बजे, औड़िहार से 2:32 बजे, मऊ से 3:50 बजे, भटनी से शाम 5:32 बजे, देवरिया सदर से 6:00 बजे, गोरखपुर से 7:45 बजे, आनंद नगर से रात 8:42 बजे, सिद्धार्थनगर से 9:12 बजे छूटकर बढ़नी रात 10:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 08118 बढ़नी - शालीमार छठ पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर को बढ़नी से सुबह 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। सिद्धार्थनगर से 8:37 बजे ,आनंद नगर से 9:05 से, गोरखपुर से 10:45 बजे, देवरिया सदर से 11:45 बजे, भटनी से दोपहर 12:10 बजे, मऊ से 1:40 बजे, औड़िहार से 2:50 बजे, जौनपुर से शाम 5:00 बजे, वाराणसी से 6:20 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से शाम 7:30 बजे, सासाराम से रात 8:32 बजे, गया से 10:05 बजे, कोडेरमा से 11:25 बजे, गोमोह से 1:15 बजे, महुदा से 1:47 बजे, भोजूडीह जंक्शन से 2:15 बजे, पुरुलिया से 3:10 बजे, टाटा नगर से सुबह 5:05 बजे, खड़गपुर से 7:05 बजे, सांतरा गाछि जं. से 9:02 बजे छूटकर शालीमार 10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 तथा एसएलआर के 2 सहित 20 कोच लगाए जाएंगे।

'