Today Breaking News

गाजीपुर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने बेचन गुप्ता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जंगीपुर का शपथ ग्रहण समारोह नगर के शास्त्री नगर स्थित एक मैरेज हाल मे संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह मे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।

कमेटी मे एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष एक महामंत्री, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन मंत्री, एक आय व्यय निरीक्षक के साथ सदस्यगणों का चुनाव किया गया था। कमेटी के सदस्यों की ओर से जंगीपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष बेचन कुमार वर्मा, महामंत्री दीपू गुप्ता व कोषाध्यक्ष विजय वर्मा को चुना गया। सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। 

उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेचन कुमार वर्मा ने कहां की उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। वो उसको बखूबी निभाएगे और नगर मे व्यापारियों के साथ किसी तरह का उत्पीड़न ना हो। इसका पुरा ध्यान रखा जाएगा। 

कार्यक्रम मे रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, जिला महामंत्री अच्छे लाल, अखिलेश वर्मा, पंकज गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, विक्की गुप्ता, राजकुमार वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, राहुल गुप्ता, अख्तर राईनी, सुनील गुप्ता, नितेश जायसवाल, विंध्याचल वर्मा, बब्लू प्रजापति, सहित काफी संख्या मे व्यापारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद गुप्ता ने किया।

'