Today Breaking News

बिरला हाउस से बाहर होंगे अभिमन्यु और अक्षरा, बदल जाएगी अब कहानी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब आपको देखने को मिलेगा कि कैसे घर की 2 बहुओं की वजह से घर के 2 भाइयों के बीच दरार आने लगेगी। अब यह तो सबको पता है कि अक्षरा और आरोही के बीच बनती नहीं। अक्षरा जानती है कि आरोही यहां सिर्फ अपने फायदे के लिए आई है और सिर्फ नील का इस्तेमाल कर रही है। दोनों हर मुद्दे पर अपनी-अपनी अलग राय देंगे और इस वजह से दोनों एक-दूसरे के सामने आ जाएंगी। 

वहीं अभिमन्यु, अक्षरा को सपोर्ट करेगा तो नीस, आरोही को। देवरानी-जेठाठी की बहस के बीच मंजिरी परेशान हो जाएगी। आरोही का हालांकि पहले से मकसद है कि वह अभिमन्यु और अक्षरा को अलग करना चाहती है। अभिमन्यु, नील को समझाता है कि जो अक्षरा और आरोही के बीच दिक्कत है उसका उन दोनों भाइयों के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। नील, अभिमन्यु की बात समझता है, लेकिन अब वह जल्द ही बिरला अस्पताल को लेकर एक बड़ा फैसला लेगा।

भाइयों में लड़ाई

इससे अभिमन्यु भी गुस्से में आ जाएगा। वहीं अब जल्द ही बिरला अस्पताल के सीईओ इलेक्शन होगा जिसके लिए नील और अभिमन्यु दोनों लड़ेंगे और इस बार दोनों इस पद को हासिल करना चाहते हैं। इस दौरान अक्षरा एक बार फिर नील और आरोही का टारगेट बन जाएगी। आरोही, अक्षरा पर आरोप लगाएगी कि उसकी वजह से अभिमन्यु अब नील पर भरोसा नहीं करता। अभिमन्यु इसे झूठ कहता है, लेकिन नील के मन में अक्षरा को लेकर कड़वाहट भर जाती है। अब नील को भरोसा दिलाने के लिए अभिमन्यु और अक्षरा एक बड़ा फैसला लेंगे।

क्या करेंगे अभिमन्यु-अक्षरा

परिवार में शांति बनाए रखने के लिए और नील को समझाने के लिए अभिमन्यु और अक्षरा बिरला हाउस छोड़ने का फैसला लेंगे। अभिमन्यु जानता है कि आरोही उनके परिवार को तोड़ना चाहती है। हालांकि वह कुछ कर नहीं सकता क्योंकि पूरा परिवार अक्षरा के खिलाफ है।

वहीं अक्षरा को लेकर यह पता चलने के बाद कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी तो अभिमन्यु काफी परेशान होता है। वह और कुछ सोच ही नहीं पाता। इसी बीच वह अस्पताल में उससे एक गलती हो जाती है। लेकिन उसे नहीं पता होता कि वो गलती उसके लिए बड़ी मुसीबत बन जाएगी। इस गलती की वजह से उसे एम डी की पोजिशन से हाथ गवाना पड़ जाएगा और इससे उसे काफी बुरा लगेगा। हालांकि अभी भी उसके लिए अक्षरा ज्यादा महत्वपूरर्ण है और वह सिर्फ उसके लिए सोचता रहता है।

लेकिन वहीं बाकी लोग अभिमन्यु के साथ हुई इस बात को लेकर अक्षरा को ही जिम्मेदार मानेंगे। अब आगे देखते हैं कि अक्षरा और अभिमन्यु की लाइफ में क्या होता है। वहीं क्या आरोही, अक्षरा और अभिमन्यु को अलग करने में कामयाब होगी या दोनों का प्यार ऐसा नहीं होने देगा।

'