Today Breaking News

अक्षरा को मारकर निकालेगा अभिमन्यु, बीवी की प्रेग्नेंसी से रहेगा अंजान और फिर...

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब आप देखेंगे कि आरोही को पता चल जाएगा कि अक्षरा कभी मां नहीं बन पाएगी। उसके लिए यह बड़ा मौका है परिवार के मन में अक्षरा को लेकर नेगेटिव बातें भरने का। वह अब परिवार वालों को इस बात को बताना चाहती है, लेकिन अभिमम्यु उसे रोकेगा। वह कहेगा कि कोई हंगामा मत करो क्योंकि अक्षरा अपने सिंगिंग कॉम्पटीशन को लेकर काफी एक्साइटेड है। इसके साथ ही वह नहीं चाहता कि अक्षरा को ये बात पता चले और वह टूट जाए। वह इस खुलासे को सह नहीं पाएगी। इतना ही नहीं अभिमन्यु, आरोही को चुप करवाने के लिए उसे घूस तक दे देता है। दरअसल, वह आरोही को कहेगा कि वह जो चाहे उसे वो देगा। उसे जो पोजिशन और पावर चाहिए वह उसे वो देगा, लेकिन इस बात को सभी से छिपाकर रखे।

आरोही को पड़ेगा थप्पड़

हालांकि आरोही बात नहीं सुनती और अक्षरा की फाइल को लेकर जाती है। फाइल छीनने के चक्कर में दोनों के बीच खींचा-तानी होती है और गलती से अभिमन्यु के हाथ से आरोही के गाल पर थप्पड़ लग जाता है। आरोही और अभिमन्यु दोनों ही हैरान हो जाते हैं। लेकिन इस बीच नील भी आरोही को थप्पड़ पड़ते हुए देख लेता है। वह काफी गुस्सा हो जाता है और समझता है कि अभिमन्यु ने यह जानबूझकर किया है क्योंकि वह और अक्षरा दोनों ही आरोही को पसंद नहीं करते।

नील फिर अभिमन्यु से आरोही को थप्पड़ मारने की वजह पूछता है। हालांकि अभिमन्यु चुप ही खड़ा रहता है क्योंकि वह नहीं चाहता कि अक्षरा की मेडिकल कंडीशन का खुलासा हो। लेकिन अभिमन्यु के मन में डर है कि कहीं आरोही इस बात का खुलासा ना कर दे अब गुस्से में।

अक्षरा-अभिमन्यु होंगे अलग

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अब अपकमिंग एपिसोड में आपको दिखेगा कि आरोही ऐसी चाल चलेगी कि अभिमन्यु और अक्षरा की राहें फिर अलग हो जाएंगी। अभिमन्यु के सामने ऐसी बातें लाई जाएंगी कि वह अक्षरा से फिर दूर जाने का फैसला लेगा। एक बार फिर अक्षरा को बिरला हाउस से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि अभिमन्यु को उस वक्त यह नहीं पता चलेगा कि अक्षरा प्रेग्नेंट है। बस इसके बाद स्टोरी में आएगा लीप।

अक्षरा रहेगी बच्चे के साथ

इसके बाद आपको दिखेगा कि अभिमन्यु से दूर होने के बाद अक्षरा मुंबई में रहने लगेगी। वह फिर एक स्कूल में म्यूजिक टीचर बन जाएगी और अपने बच्चे को अच्छी जिंदगी देने की कोशिश करेगी। अब क्या अभिमन्यु की फिर कभी अक्षरा से मुलाकात होगी और क्या उसे पता चल पाएगा कि उसकी बेटी भी है।

'