Today Breaking News

अप्राकृति संबंध बनाने से मना करने पर, पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को ब्लेड से काटा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ के मोहनलालगंज में पत्नी को मायके से विदा करा कर घर लाने के बाद पति ने ब्लेड से हमला कर दिया। प्राइवेट पार्ट्स पर वार किए जाने से महिला लहूलुहान हो गई। सूचना मिलने पर महिला को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि अप्राकृति संबंध बनाने से मना करने पर घटना को अंजाम दिया गया है।

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक शिवढरा निवासी युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। बच्चा नहीं होने पर युवक पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर महिला तीन माह पूर्व मायके चली गई थी। सोमवार को युवक ससुराल पहुंच गया। जहां उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। पति की हरकतों से परेशान महिला वापस जाने को तैयार नहीं थी। लेकिन आरोपी गलती नहीं दोहराने की बात कहने लगा। जिसके बाद महिला को परिवार वालों ने वापस भेज दिया।

पीड़िता के मुताबिक ससुराल लौटते ही पति ने गलत हरकत शुरू कर दी। उसने पत्नी पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर ब्लेड से आरोपी ने पत्नी के शरीर पर कई जगह वार कर दी। खून से लथपथ महिला मदद के लिए शोर मचाने लगी। हल्ला होने पर आरोपी घर से भाग निकला। महिला ने किसी तरह से भाई को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

'