गाजीपुर में सपाइयों ने मनाया सांसद डिंपल यादव का बर्थडे
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सदर विधायक जय किशन साहू और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने केक काटा। पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी। सदर विधायक जय किशन साहू ने डिम्पल यादव को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया।
उन्होंने कहा कि डिम्पल यादव ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। वहीं पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि डिम्पल यादव महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। उनसे देश की महिलाओं को प्रेरणा मिलती है।
ये सभी लोग मौके पर रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव ,आमिर अली,रामवचन यादव,अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव, राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, कमला यादव आदि उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।