गाजीपुर पहुंचे शिवपाल: बोले- बीजेपी को हटाने के लिए अब हम लोग सड़कों पर संघर्ष करेंगे
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार की देर शाम बलिया से कार द्वारा लखनऊ जा रहे थे। यह जानकारी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष के द्वारा मिलते ही जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा सीधा घर घाट चट्टी पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
बलिया जनपद सहित गाजीपुर जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गरिमामई फूल मालाओं से स्वागत किया ।इस दौरान कई किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। सपा के वरिष्ठ नेता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए अब हम लोग सड़कों पर संघर्ष करेंगे। अब हम लोग थके नहीं है। टूटे नहीं। इस बार भारतीय जनता पार्टी को हटा कर ही मानेंगे।आप सब को इस सरकार ने ठगा है। वह छोरे लोग है। उन्होंने भगवान राम को उनके नाम को धोखा दिया है। इसलिए हटाना जरूरी है। आप सब लोगों ने स्वागत किया है इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया
उसके बाद लखनऊ जाते समय महरौड़, धरवार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे चौराहे के पास व ब्लॉक मुख्यालय के सामने गैस एजेंसी पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं संग विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
