Today Breaking News

गाजीपुर में निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से जुट गई है। सपाइयों ने होने वाले नगर निकाय के चुनाव और किसानों की समस्याओं पर रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय के इस चुनाव में पार्टी को हर कीमत पर जिताने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह जनपद में सभी नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्टी अपना परचम लहराएगी।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के टालने के पीछे भाजपा की साजिश है। उन्होंने भाजपा सरकार को पिछड़ों और दलितों का दुश्मन बताते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देती है, लेकिन किसी का विकास नहीं हुआ। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय की चुनाव की तैयारी में तन-मन से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव टलने से जो समय मिला है, कार्यकर्ता उसे अवसर के‌ रूप में बदले और पार्टी की नीतियों और नेता के संदेश को लेकर नगर क्षेत्र में उतर पड़े। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि कोई संदेह में न रहे, पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ही बनेगा प्रत्याशी। कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान क्योंकि कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़। बाहरी प्रत्याशी उतारने का कोई सवाल ही नहीं।

किसानों को लेकर भाजपा सरकार नहीं है गंभीर

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार का पूरा ध्यान पूंजीपतियों को लाभ दोगुना करने में है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। जाति और धर्म के चश्मे से देखकर काम करती है यह सरकार।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन, योगेन्द्र राय, गोपाल यादव, धर्मदेव यादव, बलिराम यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, बलिराम यादव अमित ठाकुर, गोवर्धन यादव, आशा यादव, रीता, रीना यादव आदि उपस्थित रहे।

'