Today Breaking News

गाजीपुर में कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, ठंड से लोग परेशान

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रविवार को भी सड़कों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिससे सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर के समय कोहरा छटा तो बादलों के कारण ठंडक बनी रही।

बीते शनिवार को दोपहर बाद निकली धूप ने राहत दी। लेकिन देर रात कोहरा के साथ हीं बढ़ते गलन ने लोगों को ठंड से बेहाल कर दिया। रविवार की सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। दस-पंद्रह मीटर से आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग देर से ही घरों से निकले। जो वाहन सड़कों पर गुजरे उनकी गति बहुत कम रही। 

कोहरे में एहतियात बरतते हुए चालकों ने बहुत धीमी गति से गाड़ी चलाई। सुबह के समय कुछ देर के लिए हवा के ठंडे झोंके भी चले। कोहरे और शीतलहर की वजह से सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। 

अचानक से बढ़ी ठंड के कारण अधिकांश लोग घरों में छिपने पर विवश हो गए। जिले में सर्द हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं, आसमान में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर के बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी। मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा की तीन दिन तक ठंड से रहेगा। ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

'