Today Breaking News

बारात आने से पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, हल्दी और मेंहदी की रस्म हो गई थी पूरी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कई दिनों से घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मंगलवार को दुल्हन ने हल्दी की रस्म में भी परिवार के साथ हिस्सा लिया और मेहंदी भी रचाई। बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक लॉन में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। दूल्हा भी बारात लेकर आने की तैयारी में लगा था। बुधवार की भोर में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।

दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। दुल्हन के मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ रहा। गांव वालों की माने तो दुल्हन गांव के ही एक साइबर संचालक से प्यार करती थी। दुल्हन के पिता ने साइबर संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताया जाता है मिर्जापुर इलाके की एक गांव की रहने वाली युवती की शादी अस्सी इलाके में परिजनों ने तय की थी। बुधवार को बारात आनी थी। इससे पहले घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।मंगलवार को मेहंदी या हल्दी की रस्म पूरी हो चुकी थी। परिवार के लोग बारात की अगवानी के लिए लॉन में लगे थे। इसी बीच बुधवार की सुबह पता चला कि दुल्हन घर में कहीं नहीं है।

खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर पहुंचे परिजन

लोगों ने आसपास की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश की गई तो स्विच ऑफ बता रहा था। परिवार वालों को यह समझने में देर नहीं लगी कि दुल्हन अपने प्रेमी साइबर संचालक के साथ फरार हो गई है। परिवार के लोग तत्काल साइबर संचालक के घर पहुंचे तो वह भी नहीं था। लोगों का शक पक्का हो गया था।

'