Today Breaking News

स्व. राजकुमार त्रिपाठी के मूर्ति का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया अनावरण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में सहकारिता रत्न के तौर पर मशहूर स्व. राजकुमार त्रिपाठी की मूर्ति का अनावरण एलजी मनोज सिन्हा ने बुधवार को किया। पैक्स बालापुर के अध्यक्ष से सहकारिता के क्षेत्र में कदम रखने वाले राजकुमार त्रिपाठी का निधन साल 2019 में हुआ था। उस वक्त वह इफको के निदेशक पद पर कार्य कर रहे थे।

स्व. त्रिपाठी मूर्ति अनावरण के साथ सहकारिता विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई थी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्व. त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक सदैव अपनी नीतियों के चलते किसानों के मददगार रहे है। राजकुमार त्रिपाठी ने बेहद ईमानदारी से सहकारिता के क्षेत्र में कार्य किया। किसानों को कम परेशानी में बेहतर सुविधा देते हुए लोनिंग भी सरकारी बैंक से होती रही है। इससे कई किसान साहूकारों के चंगुल से भी निजात पाने में कामयाब रहे। 

राजकुमार त्रिपाठी जैसे सहकारिता के क्षेत्र में उन कर्तव्यनिष्ठ लोगों में से थे। जिन्होंने सहकारिता को मजबूत किया। एलजी सिन्हा के बताया कि पैक्स बालापुर के अध्यक्ष से लेकर डिस्टिक को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन तक की यात्रा स्व. त्रिपाठी ने अपने परिश्रम से तय की थी। बाद के दिनों में वह इफको के निदेशक के तौर पर भी सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे थे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, आनंद त्रिपाठी के साथ है क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

'