Today Breaking News

Ghazipur News: भारत माता की जय...के साथ दी सैनिक को अंतिम विदाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सैनिक संजीव पांडेय का शव गांव सौरी पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। 14 मार्च को दिल्ली में हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई थी। संजीव पाण्डेय का पार्थिव शरीर दिल्ली से जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद एंबुलेंस से पैतृक गांव लाया गया। 

नंदगंज से ही लोगों की भारी भीड़ पार्थिव शरीर के पीछे चल रही थी। हर तरफ भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे गूंज रहे थे। हर कोई सैनिक को अंतिम विदाई देने के लिए श्रद्धा के फुल अर्पित कर रहा था। 

मां मंजू देवी, पिता जितेंद्र पांडेय, भाई आलोक कुमार पांडेय, बहन श्वेता पांडेय, पत्नी नेहा पांडेय का रो रोकर बुरा हाल था। संजीव पांडेय की 2019 में शादी हुई थी। 

पिता जितेंद्र कुमार पांडेय भी आर्मी से रिटायर है। उनकी पत्नी नेहा पांडेय उनके साथ रहती थी। 16 मार्च को घर आने के लिए टिकट था। पत्नी को घर छोड़कर उन्हें उधमपुर जाना था। चोचकपुर घाट पर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

'