Today Breaking News

सत्या को मरने के लिए कहेगी सई, पाखी विराट को देगी अल्टीमेटम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सत्या और सई के बीच क्यूट नोकझोंक चल रही है। एपिसोड में दिखाया गया कि सई के एप्रिन पर लंच गिर जाता है। इस पर वह सत्या पर चिल्लाती है। अब सई के पेशेंट इंतजार कर रहे हैं और वह एप्रिन पर दाग को लेकर परेशान है। 

अब सत्या सई की मदद करने आएगा तो वह और चिढ़ जाएगी। उधर कुछ महिला नेता भवानी मुर्दाबाद के नारे लगाती हैं। ये लोग पाखी के पक्ष में चिल्लाती हैं, अत्याचार बंद करो। पाखी सबके सामने घरवालों के खिलाफ बोलती है।

सत्या से फिर भिड़ी सई

शो की शुरुआत हॉस्पिटल सीन से होती है। इसमें सई परेशान दिखती है। वह अपने एप्रिन का दाग छुटा रही होती है। तभी सत्या वहां पहुंचता है। वह दाग छुटाने के लिए आइस और नींबू लेकर आता है। साथ में सई के लिए खाना भी लाता है। सई उनकी मदद लेने से मना कर देती है। सत्या बोलेगा कि वह ऐसा नहीं करने देगी तो वह गिल्ट से मर जाएगा। इस पर सई बोलती है, अभी मर जाओ।

पाखी ने पैसे देकर करवाया तमाशा

इधर महिला मोर्चा पाखी को न्याय दिलाने के लिए भवानी की हाय-हाय करता घर पहुंच जाता है। भवानी की उनसे नोकझोंक होती है। वे लोग सई को घर से निकालने की मांग करती हैं। तब तक विराट वहां आकर उन लोगों से बोलता है कि पाखी को न्याय दिलाने के लिए वे लोग सवि को उसकी मां से या बाप से अलग करने की बात कर रही हैं। वह सबके सामने पाखी की पोल खोलता है कि उसने 4 लाख रुपये देकर ये तमाशा घर पर करवाया है। पूरा घर पाखी को सुनाता है। इस पर वह भड़क जाती है कि होली की घटना पर सब क्यों शांत रहे। 

सई ने विराट से किया सत्या का जिक्र

पाखी होली की भड़ास निकालती है। विराट अपनी हरकत याद करते शर्मिंदा होता है। पत्रलेखा सबको जमकर सुनाएगी। पाखी विराट से बोलती है कि वह उसका पति है और उसकी इच्छा पूरी करना उसका फर्ज है। विराट को सई को घर से निकालने के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा। वह उसे फैक्ट्री से लौटने तक का वक्त देती है। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि सई विराट को डॉक्टर अधिकारी के बारे में बताएगी। विराट बोलेगा कि परेशान कर रहा हो तो वह ऐक्शन ले सकता है। इस पर वह बोलती है कि इतनी सी बात के लिए वह नागपुर के डीसीपी को परेशान नहीं कर सकती। विराट उससे बोलता है कि डीसीपी के अलावा वह उसका कुछ और भी लगता है। इस पर सई बोलती पूछती है, क्या लगते हो मेरे?

'