Today Breaking News

मुश्किलों में फंसेगा अभीर, अक्षरा की मदद के लिए आगे आएगा अभिमन्यु

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक बार फिर अभिमन्यु और अक्षरा की मुलाकात होने वाली है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि एक तरफ अभिनव, अक्षरा से दूर भागता है। दूसरी तरफ आरोही, अभिमन्यु से सगाई करने से इनकार कर देती है। 


वहीं आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर अभिमन्यु अपनी अक्षरा की मदद के लिए आगे आता है। पढ़िए आने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट.... 

पार्थ का सच सामने लाएगा अभिमन्यु!

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि शैफाली, आरोही को समझाने की कोशिश करती है कि वह रूही को होस्टल न भेजे। इतना ही नहीं, शैफाली ये भी बताने की कोशिश करती है कि पार्थ उसे मारता है। हालांकि, इससे पहले की शैफाली अपनी बात कहे, पार्थ आ जाता है। वह किसी बहाने से शैफाली को अपने साथ ले जाता है और फिर उसे मारने लगता है। अभिमन्यु, पार्थ को हाथ उठाते हुए देख लेता है। वह पार्थ का कॉलर पकड़कर उसे सबके सामने ले जाता है और सबको सच बताता है। हालांकि, शैफाली सबके सामने पलट जाती है। वह कहती है कि अभिमन्यु को कोई गलतफहमी हुई है ऐसा कुछ नहीं है। ये बात सुनकर अभिमन्यु तक हैरान रह जाता है।

एग्जाम छोड़ अभिनव के पास जाएगी अक्षरा

वहीं, कसौली में अभिनव, अक्षरा को उसके एग्जाम सेंटर छोड़ने जाता है। रास्ते में अभिनव, अक्षरा को बताता है कि किसी टूरिस्ट का बैक उसकी गाड़ी में छूट गया है और वह उसे छोड़कर उस बैग को जमा कराने टूरिस्ट ऑफिस जाएगा। अभी अक्षरा पेपर देने अंदर जा ही रही होती है कि पुलिस स्टेशन से कॉल आता है। वे बताते हैं कि उन्होंने अभिनव को अरेस्ट कर लिया है। अक्षरा अपना एग्जाम छोड़ अभिनव से मिलने पहुंचती है। वहां अभिनव उसे बताता है कि उस टूरिस्ट के बैग में ड्रग्स थे इसलिए उन्होंने उसे अरेस्ट कर लिया है। अक्षरा अपने पति की मदद के लिए सबूत खोजने चली जाती है।

अभिमन्यु के उड़ेंगे होश

अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाता है कि अभिनव जेल से छूट जाता है। वह एक बार फिर अक्षरा के करीब आने की कोशिश करता है और अक्षरा को डेट के लिए पूछता है। अक्षरा अपने बेटे अभीर और पति अभिनव के साथ खाना खाने बाहर जाती है। तभी अभीर गायब हो जाता है। अभी अक्षरा और अभिनव, अभीर को खोज ही रहे होते हैं कि अभिमन्यु का फोन बजता है। अभिमन्यु के फोन पर अक्षरा का फोन आता है और सामने वाले की बात सुनकर अभिमन्यु के होश उड़ जाते हैं।

'