Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में एंटी रोमियो स्क्वायड ने शोहदों-मनचलों को दी कड़ी चेतावनी, महिलाओं और बलिकाओं को किया जागरूक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाज़ीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चला रही है। महिला पुलिसकर्मी और एन्टी रोमियो टीम मंदिरों, बाजारों, स्कूलों-कॉलेजो व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग कर रही है। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक कर रही है। बेवजह घुमने वाले शोहदों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।

भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड टीम मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं-महिलाओं से वार्ता कर उन्हें जागरूक कर रही है। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को उनके आधिकारों और कानून के बारे में जागरूक किया।

महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। बेवजह घूमने वाले मनचलों को कड़ी चेतावनी दी गयी।

'