Today Breaking News

Ghazipur News: मनिहारी ग्राम सभा की वर्तमान ग्राम प्रधान की छत से गिरकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मनिहारी ग्राम सभा की वर्तमान ग्राम प्रधान पूजा कन्नौजिया की मंगलवार दोपहर छत से गिरकर मौत हो गई। वह वाराणसी अपने मायके गई थी। जहां घटना होने के बाद शाम को उनका शव ससुराल पहुंचा। 

मालूम हो कि पूजा कन्नौजिया (28) पत्नी नितेश कन्नौजिया की  कुछ दिन पहले ही अपने मायके वाराणसी गई थी और वह दोपहर में  दो मंजिला मकान के छत के ऊपर कपड़े डालने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने से वह छत के निचे गिर गई। छत पर रेलिंग नहीं लगी थी।

अपने ग्राम प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही ग्राम वासियों मे  शोक की लहर दौड़ गई। पूजा  कन्नौजिया की शादी 2017 में नितेश कन्नौजिया से हुई थी।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021में मनिहारी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने चुनाव लड़ा था और 31 मई 2021 को ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं थीं। उनके पति  एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

'