Today Breaking News

भाइयों के संपत्ति विवाद में बहन ने फांसी लगा कर दी जान, एसपी ने पूरी चौकी को ही निलंबित कर दिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला बाजार निवासी सचिन गुप्ता का भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। तीन भाइयों ने अपने हिस्से की संपत्ति को दूसरे के नाम बैनामा कर दिया था। अविवाहित बहन कंचन पैतृक संपत्ति में ही ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी। ग्रामीणों ने 8 घंटे तक हाइवे जाम किया, जिसकी गाज पूरी चौकी पर गिरी है। एसपी सतपाल अंतिल ने मामले में बड़ा ऐक्शन लेते हुए चिलबिला चौकी इंचार्ज शेषनाथ समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

नगर कोतवाली के चिलबिला चौराहे पर भाइयों के बीच संपत्ति विवाद के चलते बहन ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। । सूचना मिलने पर सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। सीओ ने जाम लगने वाले लोगों को समझने का प्रयास किया। नगर कोतवाली के चिलबिला चौराहे पर भाइयों के बीच संपत्ति विवाद के चलते बहन ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से नाराज लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता मौके पर पहुंचीं। सीओ ने जाम लगने वाले लोगों को समझने का प्रयास किया।


उनका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में नागरिक जुट गए और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। आरोप है कि पुलिस अगर दुकान खाली करने का दबाव नहीं बनाती तो यह घटना नहीं होती। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स बुला ली गई है। जाम के चलते आवागमन ठप हो गया।

मौत से पहले फेसबुक पर बयां किया दर्द
फांसी लगाने से पहले कंचन ने फेसबुक पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें उन्होंने पूरी घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि किस तरह से उनको भू माफिया द्वारा परेशान करते हुए उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक पर अपलोड वीडियो में कंचन ने भाइयों पर संपत्ति में हिस्सा न देने का आरोप लगाया।

बताया जाता है कंचन दिव्यांग थी और ब्यूटी पार्लर चलाकर रोजी रोटी चलाती थीं। बंटवारे में उनके भाइयों ने पूरी संपत्ति आपस में बांट ली और उन्हें हिस्सा नहीं दिया गया। संपत्ति खरीदने वाले भू माफिया कब्जा करने के बेदखल करने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर काफी विवाद हुआ।
'