Today Breaking News

हनीमून तो मना लिया…देखा खर्च तो फटी रह गई आंखें, अब पत्नी पर कर रहा बेइंतहा जुल्म

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजियाबाद. गाजियाबाद जिले के राजेंद्र नगर के श्याम पार्क क्षेत्र में हनीमून पर खर्च किए गए 10 लाख रुपये मायके से लाकर नहीं देने पर पति ने पत्नी को ठंडे पानी से नहला दिया। रेफ्रिजरेटर से बर्फ निकालकर उसके शरीर पर डाल दी। आरोपित दहेज में 15 लाख रुपये भी मांग रहा था। पीड़िता की तहरीर पर साहिबाबाद पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला की शादी चार दिसंबर 2022 को राजेंद्र नगर के रोहित से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर गए थे। वहां से लौटकर रोहित ने हनीमून पर खर्च हुए पैसे का हिसाब जोड़ा, जिसमें उसने 10 लाख रुपये खर्च होने की बात पत्नी से कही।

15 लाख रुपये और गाड़ी भी मांगने का आरोप
उसने पत्नी से मायके से 10 लाख रुपये लाने को कहा। आरोप है कि मना करने पर सास और ससुर ने बुरी तरह पीटा। कुछ दिनों बाद सभी लोग दहेज में 15 लाख रुपये और गाड़ी मांगने लगे। उन्होंने अपने मायके की वर्तमान में आ​र्थिक ​स्थिति खराब होने के बारे में बताया।

हर दिन बर्फ के पानी से नहलाता परिवार
इसके बाद भी दहेज की मांग करते रहे। उन्हें बेड से बांधकर बर्फ के पानी से जबरन नहलाया जाता था। आरोप है कि कमरे में बंद कर बार-बार पीटा जाता था। वह गर्भवती हो गई तो सास ने उन्हें लड़का पैदा होने की दवा खिलाई। बाद में उसका गर्भपात भी करा दिया, जब वह ड्यूटी गई तो ससुराल के लोग घर का ताला लगाकर अपने मूल गांव चले गए।

ताला लगा देख उन्होंने पुलिस बुलाई। पुलिस की मदद से ताला खुलवाया। महिला ने बताया कि उनके पिता ने शादी में 60 लाख रुपये खर्च किए थे। दहेज में कार और सोने चांदी के आभूषण और कैश दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
'