Today Breaking News

अखिलेश यादव के कारण नीतीश और ममता ने छोड़ा INDIA गठबंधन - ओम प्रकाश राजभर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, सीतापुर. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश को घेरा।
अखिलेश यादव के कारण ही नीतीश कुमार व ममता बनर्जी आईएनडीआईए से बाहर हुए हैं। अन्य दल भी बाहर जाने की तैयारी में हैं। यह बातें भउवापुर में जनसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहीं।

अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं अखिलेश  यादव
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश अकेले चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा में गठबंधन मुश्किल है। एनडीए की टक्कर में कोई नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कहा कि भगवान राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। यह 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। राम के प्रति आस्था की विजय हुई है।
मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात पर दिया ये जवाब
उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में कब तक शामिल होंगे, इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर बोले कि जल्द ही विस्तार होगा। उधर, सभा के मंच पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य नेता बैठे थे। अचानक पीछे लोगों की संख्या बढ़ने पर मंच का आधा हिस्सा ढह गया। लोग नीचे गिर गए। पूर्व मंत्री व अतिथि गण भी बाल-बाल बच गए।
'