Today Breaking News

श्रेष्ठ थाना का पुरस्कार मिलने पर सादात थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा सादात थाना को वर्ष 2023 का श्रेष्ठ थाना का पुरस्कार मिलने पर नगरवासियों ने थाना परिसर में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी का फूल, माला, अंगवस्त्रम तिरंगा झंडा आदि से प्रदान कर जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर समता पीजी कालेज के प्राचार्य डा अजय शुक्ला ने कहा कि निश्चित तौर पर यह पूरे प्रदेश में सादात थाने को यह सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। डोरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि डा अनिल राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में सोलह सौ से ज्यादा थाना है उसमें से सादात थाना को यह पुरस्कार मिलने से हम सभी क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

कहा कि यह ऐतिहासिक थाना स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। मौके पर शासन द्वारा उपनिरीक्षक राजबली व हेड कांस्टेबल कृष्ण चन्द्र चौरसिया को भी नगर वासियों ने सम्मानित किया।

'