Today Breaking News

कोहरे की चपेट में वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस, साढ़े 9 घंटे की देरी से पहुंचेगी वाराणसी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. मकर संक्रांति आने ही वाला है। तब भी अभी तक उत्तर भारत में कोहरे का कहर कम नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि कोहरे ने वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को भी नहीं छोड़ा है। कल दोपहर बाद जो नई दिल्ली से वाराणसी के लिए 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस चली थी, वह आज सुबह साठ बजे तक वहां नहीं पहुंच पाई है। रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक यह आज करीब साढ़ आठ बजे वाराणसी पहुंचेगी। यदि उस समय तक पहुंच भी गई तो साढ़े नौ घंटे की देरी होगी। घने कोहरे की वजह से रेलवे की ट्रेनों का शिड्यूल बुरी तरह से बिगड़ गया है। आज भी भारतीय रेल की दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेट
नई दिल्ली से वाराणसी कल जाने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को रात 23.05 बजे ही वाराणसी पहुंचना था। लेकिन यह शु्क्रवार की सुबह आठ बजे तक वहां नहीं पहुंच पाई है। इसके आज साढ़े नौ घंटे की देरी से वहां पहुंचने की संभावना है। जब यहां से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत वहां नहीं पहुंची है तो आज सुबह छह बजे रवाना होने वाली वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस अभी तक यह रवाना नहीं हो पाई है। रेलवे ने इसे छह घंटे रिशिड्यूल कर दिया है।
खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस सवा 16 घंटे लेट
खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस, जिसे कल शाम 18.35 बजे खजुराहो से रवाना होना था, अभी तक नहीं चल पाई है। इसे रेलवे ने 16 घंटे 25 मिनट रिशिड्यूल कर दिया गया है। आज यह ट्रेन दिन में 11 बजे रवाना होगी। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस इस समय आठ घंटे 40 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह साढ़े बजे के करीब यह ट्रेन लुधियाना जंक्शन से चली थी। रेलवे की वेबसाइट पर इसे दिन में 11 बजे दिल्ली आने की संभावना व्यक्त की गई है।
राजधानी एक्सप्रेस भी लेट
ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से टाटा, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर हो कर नई दिल्ली आने वाली 22823, राजधानी एक्सप्रेस अभी सात घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह पौन आठ बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय जंक्शन से रवाना हुई है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस सुबह 07.49 बजे तक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाई थी। इसके सुबह सवा आठ बजे कानपुर पहुंचने की बात की जा रही है। तक यह ट्रेन सवा तीन घंटे लेट होगी। नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली 12314 राजधानी एक्सप्रेस इस समय करीब 11 घंटे की देरी से चल रही है। इसे कल रात सवा नौ बजे ही कानपुर पहुंचना था, लेकिन आज सुबह आठ बजे तक वहां नहीं पहुंच पाई है। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी इस समय चार घंटे की देरी से चल रही है।
'