Today Breaking News

गाजीपुर में 2 फरवरी से शुरू हो रहा लटिया महोत्सव, तैयारियां पूरी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां में सम्राट अशोक क्लब की ओर से 2 फरवरी लटिया महोत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी‌ हो गई हैं। क्लब के सदस्य लोग पोस्टर, बैनर व जनसंपर्क कर इसके आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार भी कर रहे।
लटिया महोत्सव को देखते हुए क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय मौर्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था को चाक चौबंद करने का आदेश दिया है। सम्राट अशोक क्लब के अध्यक्ष धन्नजय मौर्य ने बताया कि यह महोत्सव पिछले बीस साल से क्लब के द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें देश विदेश से बौद्ध धर्म को मानने वालों के साथ हजारों की‌ संख्या में शामिल होते है।
ग्रामीणों के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने स्तंभ परिसर का कुछ साल खुदाई कराई थी। जिसमें स्तम्भ और परिसर को उनके द्वारा गुप्तकालीन बताया गया था। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने बताया कि चर्चा का मुख्य बिन्दु सम्राट अशोक महान की शासन नीति और वर्तमान भारत का संविधान होगा। कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।
'