Today Breaking News

भाजपा ने पूरे मुल्क को झूठ और धर्म के चादर से ढंक दिया है - अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले में सपा की बैठक रविवार को लोहिया भवन पर हुई। बैठक में लोकसभा के सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी का स्वागत किया गया। अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे मुल्क को झूठ और धर्म के चादर से ढंक दिया है। हमें उनके झूठ के तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और सांप्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। 
भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर, केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त है। लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, उमाशंकर कुशवाहा, त्रिवेणी राम, खेदन यादव, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।
'