Today Breaking News

राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव ने दिया एक और नया नारा, पढ़िए ये खबर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा से गुजरकर राजस्थान के लिए रवाना हो गई। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ टेढ़ी बगिया से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। यहां तीनों नेताओं ने डा बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संबोधन दिया।
राहुल बोले देश में अन्याय का दौर
राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का दौर चल रहा है। महिला किसान, नौजवान हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। अन्याय से आक्रोश पैदा होता है। इसीलिए हमने अपनी यात्रा के साथ न्याय शब्द को जोड़ा है। किसान एमएसपी की लड़ाई लड़ रहा है। केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद एमएसपी का कानून बनाकर लागू कर दिया जाएगा। अब अखिलेश यादव का साथ भी हमारे साथ हैं। हमारा गठबंधन केंद्र से नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
अखिलेश ने बताया मोहब्बत का शहर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा को मोहब्बत का शहर कहा जाता है। हम और राहुल गांधी नफरत को मिटाने का संदेश लेकर निकले हैं। वर्तमान में देश का संविधान खतरे में है। अखिलेश यादव ने भाजपा हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ का नारा दिया।
किसान विरोध में खड़ा
अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल किसानों के भविष्य का है। आज किसान सरकार के विरोध में खड़ा है। यह सरकार वही है जो काला कानून लाई थी और उसको किसानों के विरोध के बाद पीछे हटना पड़ा था। अब हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है और अब अखिलेश जी भी हमारे साथ आ गए हैं।

तीनों नेताओं ने किया एक किलोमीटर का रोड शाे
टेडी बगिया पर सभा के बाद तीनों नेताओं ने एक किलोमीटर तक रोड शो किया। इसके बाद शहर के रास्तों से गुजरते हुए यात्रा आगे बढ़ी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। अखिलेश यादव माल रोड पर यात्रा से अलग हो गए।
'