Today Breaking News

शादी में महिलाओं से छेड़खानी की, गहने लूटे, फायरिंग की; आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के एसपी अनुराग आर्य ने हत्या के प्रयास और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पीड़ित संपूर्णानंद द्विवेदी ने जीयनपुर थाने में लिखित तहरीर दी थी।
पीड़ित की तहरीर के मुताबिक 29 जनवरी को उसकी बेटी की शादी थी। शादी में विपक्षी राजीव राय अपने परिवार के लोगों के साथ धारदार हथियार और असलहा लेकर पंडाल में घुस आया। महिलाओं के साथ छेड़खानी की। जेवरात लूटे और जान से मारने की नियत से फायरिंग किया।

इस मामले में पांच आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में राजीव राय फरार चल रहा था। आरोपी के ऊपर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी की हो रही तलाश
इस मामले में जीयनपुर थाने की पुलिस आरोपी राजीव राय की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जीयनपुर थाना क्षेत्र में 29 जनवरी को उसकी लडकी की शादी का क्रार्यक्रम चल रहा था। शादी कार्यक्रम के दौरान देर रात प्रियांसु राय उर्फ चाहत पुत्र राजीव राय, प्रतीक राय पुत्र राजीव राय, राजीव राय पुत्र सतीश राय, प्रज्वल राय पुत्र राजीव राय अपने अपने हाथ में पिस्टल व कट्टा और धारदार हथियार लेकर शादी के पांडाल में घुस आए और महिलाओ साथ छेडखानी करने लगे। मना करने पर जान से मारने के नियत से फायरिंग करने लगे तथा महिलाओं के कान व गले के गहने छीन लिए।

इसके साथ ही दो लोगों द्वारा गाड़ी का शीशा तोडकर शादी के लिए रखे हुए गहने लूट लिया गया। इसके बाद ये सभी लोग फायरिंग करते हुए अपने घर के अन्दर घुस गये तथा अपनी मकान के छत पर चढकर ईंट पत्थर से पांडाल में बैठे बारातियों पर मारने लगे जिससे तमाम लोगों को गम्भीर चोटें आयी।
'