Today Breaking News

UPSSSC ने फार्मास्यूटिकल्स (आयुर्वेदिक) के पदों पर भर्ती निकाली भर्ती

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मास्यूटिकल्स (आयुर्वेदिक) के पदों पर वैकेंसी है। कैंडिडेट्स आज 12 फरवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का फायदा भी मिलेगा।

आयु  सीमा क्या होगी?

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 40 साल तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन रिटेन एग्जाम के बेसिस पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट लेकर रखें।


'