Today Breaking News

मैंने निकाह पढ़ लिया है तुम रसीद पर साइन कर देना, फिर होटल में बुलाया, फिर..किया शर्मसार - UP News

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर/लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे होटल में ले गया। जहां निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में चक्कर की मिलक निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि आरोपी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। एक दिन आरोपी निकाह का झांसा देकर उसे होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील फोटो भी बना लिए थे। इसके बाद आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने फोन पर निकाह करने की बात कही।
एक दिन कॉल करके बोला अब निकाह हो रहा है, मौलाना की आवाज भी सुनवाई। इसके बाद बोला की मैंने निकाह पढ़ लिया है तुम रसीद पर साइन कर देना। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
11 जनवरी को उसने आरोपी से कहा कि वह उसे अपने घर ले चले। इस बात पर आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने मीडिया से बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
'