Today Breaking News

पति-पत्नी के बीच कहासुनी का युवक ने उठाया फायदा, करता था दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने विगत दिनों थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उसका पति जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जिसके कारण घर पर आना जाना बहुत कम रहता है। सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव गांव देवारा खास राजा थाना रौनापार आजमगढ़ मुझे हमेशा बुरी नजर से देखता है।
दो बार कराया एबॉर्शन
पीड़िता का अपने पति से हमेशा कहासुनी होती रहती है। इसी का फायदा उठाकर सुनील ने अपने साथ उसको रखने के लिए तथा शादी का झांसा देकर आठ वर्ष से अपने विश्वास में रखा था। जब उसने शादी की बात कही, तो वह हमारे साथ तैयार हो गया। जिसके बाद शारिरिक सम्बन्ध भी बनाता रहा। इस दौरान दो बार गर्भवती हो चुकी थी। दोनों बार सुनील ने जबरदस्ती एबॉर्शन करवा दिया।
5 अक्टूबर 2023 को समय करीब 12 बजे मैं उसके घर पर गयी। कहीं की चलिए हम दोनों लोग कचहरी मे कोर्ट मैरेज करवा ले। इस पर वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद गाली देते हुए मारने पीटने लगा। वही धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर आएगी, तो तुमको जान से मार कर खत्म कर देंगे।
रौनापार थाने में सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 161 व 164 के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 की बढ़ाई गई। वहीं धारा 420, 497 हटाई गई।
सीओ सगड़ी व रौनापार थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान में रौनापार थाने के उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर हाजीपुर तिराहे से आरोपी सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
'