Today Breaking News

गाजीपुर जिले में सपा ऑफिस पहुंचे दलबदलू नेता अफजाल अंसारी, बोले- नौकरी मांगने पर युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारी जा रही लाठियां

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी की बैठक सदर विधान सभा पार्टी कार्यालय के लोहिया भवन में हुई। यहां गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का सपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सदर विधायक जय किशन साहू, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव सबके लिए चुनौती है। यह चुनाव सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। यदि उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। यह चुनाव देश तोड़ने वाली भाजपा और संविधान बचाने वाली समाजवादी पार्टी के बीच है। उन्होंने कहा कि अब जनता बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर उसके गुरुर को तोड़ने का काम करेगी।

मीडिया से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि सबसे ज्यादा सड़क पर ठोकर युवा खा रहा है। यहां 9 बार परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शर्म करनी चाहिए, वह एक परीक्षा आयोजित नहीं करा पा रही है, सरकार लंबी-लंबी बातें करती है। युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है। युवाओं को नौकरी के नाम पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा जा रहा है। साथ ही उन पर आंसू गैस के गोली छोड़े जा रहे हैं। देश का किसान अपनी मांग को लेकर परेशान है। उन्हें ठंडे पानी की बौछार से भिगोया जा रहा है। वहीं, देश लूटने वाले विजय माल्या के नाम की पूजा कर रहे हैं।
गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी की बैठक

सदर विधान सभा के विधायक जय किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश फैला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रिया फूंक रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को न हया और न लाज है। इस सरकार के अंदर न नैतिकता नाम की चीज नहीं है। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव आदि मौजूद रहे।
'