Today Breaking News

गाजीपुर जिले के रोहिली गांव निवासी संदीप यादव 'सत्या' बने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के रोहीली गांव निवासी संदीप यादव सत्या को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने संदीप यादव सत्या को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।

संदीप यादव सत्या ने इससे पहले 2014 में सहजानंद कालेज से छात्र संघ चुनाव लड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद सपा के छात्र सभा का जिला सचिव चुने गए, लोहिया वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष सहित सपा फ्रंटलाइन संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं। संदीप यादव सत्या के चयन पर सपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।
डिम्पल यादव के साथ संदीप यादव।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि संदीप यादव सत्या पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर संदीप यादव सत्या ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का आभार जताया है। कहा कि पार्टी ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के साथ जनपद में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
'