Today Breaking News

गाजीपुर के कासिमाबाद में बोले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर- सपा ने मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर लूटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को गाजीपुर के कासिमाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले चुनाव लड़ने की पोस्ट के बाद कहा कि कोई चमत्कार नहीं होगा। जो जहां है वहीं रहेगा। वहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों को आड़े हांथ लिया और कहा कि कांग्रेस और सपा शासन में दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो उसे लोग गुंडों की सरकार कहते थे।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कासिमाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में कहीं दंगा नहीं हुआ। कर्फ्यू कहीं नहीं लगा, गरीब कमजोर कानून का राज महसूस कर रहे हैं। जब सपा की सरकार थी तो गुंडे की सरकार कही जाती थी। आज जो सरकार की सुविधाएं हैं। वह गरीबों तक पहुंच रही हैं। गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जहूराबाद विधान सभा की बात करें तो सर्वे करेंगे तो जो विकास आम गरीबों की बस्ती में ओमप्रकाश राजभर ने छोटे छोटे काम कराए हैं। जो लंबे समय तक लोगों ने नहीं कराया था।
सपा सरकारों में मुसलमान को भय दिखाकर लूटा गया
दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने पर गब्बर का आगमन हो गया है। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब भावना ही है, तो कदर की जाएगी। सुधाकर सिंह के बयान, उन्होंने कहा था आप मेंटल करार दिए गए हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुलायम सिंह की फोटो पर लोगों ने पेशाब किया था, उस समय वह कहां थे। सपा में मुसलमान को नफरत बीजेपी के खिलाफ दिखाकर लूटा गया है।
शोषित वंचितों की आवाज हैं राजभर
आज ओमप्रकाश राजभर वंचित शोषितों की आवाज बनकर उनको जगा रहा है। आप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अमन चैन के लिए लड़ें। मेरे द्वारा गरीबों की आवाज बनना उनको बुरा लग रहा है। अरविंद राजभर को लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर क्या अब्बास अंसारी का सहयोग मिलेगा। इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वह तो जेल में हैं तो क्या सहयोग करेंगे।
वहीं, भाजपा परिवार वाद की विरोधी है। पहले सपा पर आरोप लगता था, अब अपने घोसी सीट से अपने पुत्र को घोषणा किया है। अब आप पर भी आरोप लग रहा है। इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पार्टी में जो काम करने वाले होते हैं। वह चुनाव लड़ते हैं। यह उनका विषय है। मंत्रालय कब मिलने वाला है, इस सवाल के जवाब में कहा कि 11 मार्च को मंत्रालय मिल जाएगा।
'