Today Breaking News

फेसबुक वाला प्यार... प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, जानें पूरा मामला

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक प्रेमी युगल का सालभर पहले फेसबुक पर पनपा प्यार सात फेरों तक पहुंच गया। परिवार की बंदिशें भी युवती की राह में बाधा नहीं बनी और उसने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। 
यह प्रेम कहानी तालग्राम थाना क्षेत्र के ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और गुरसहायगंज के बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की है। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बताते हैं कि दोनों की मुलाकात एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
प्रेम प्रसंग की जानकारी पर परिजनों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दी लेकिन प्रियंका सारी बाधाएं तोड़कर प्रेमी सूरज पटेल के घर पहुंच गई और शादी कर उसके साथ रहने की बात कही। युवती को घर पर देख सूरज के घरवाले हड़बड़ा गए। हालांकि सूरज के परिजन शादी के लिए मान गए मगर प्रियंका के पिता और अन्य सदस्यों को शादी मंजूर नहीं थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण पुलिस ने हस्तछेप करने से मना कर दिया। इसके बाद बुधवार को दौलत धाम मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने शादी कर ली।
ख़बरामऊ के सूरज और बरगांव की प्रियंका कुशवाहा की लव स्टोरी सालभर पहले फेसबुक पर तब शुरू हुई, जब सूरज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और प्रियंका ने स्वीकार कर ली। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी बीच प्रियंका के घरवालों को उसके अफेयर की जानकारी हो गई तो रोकथाम शुरू हुई लेकिन दोनों ने किसी की नहीं और सात जन्मों के बंधन में बंध गए। क्षेत्र में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
'