Today Breaking News

पुलिस ने भी खेली कपड़ा फाड़ होली, रंगों से सराबोर हुए CP, होली के इस गाने पर जमकर नाचे पुलिसकर्मी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. काशीवासियों की होली सकुशल संपन्न करवाने के बाद मंगलवार (आज) को वाराणसी पुलिसलाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली के इस उत्सव में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी पहुंचे। पुलिस के जवानों ने रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। तो वहीं डीजे के धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया।
पुलिस जवानों की इस होली में कोई कपड़ा फाड़ होली खेलता दिखा तो कोई कीचड़ की होली में सराबोर रहा। वहीं कुछ पुलिस के जवानों के डांस ने फिल्मी सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। कमिश्नरेट के सभी थानों पर जहां होली का जश्न सुबह से ही चलता रहा। वहीं पुलिस लाइन में दिन में 10 के बाद होली खेली गई।
होली के रंग में डूबे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पारंपरिक त्यौहार है। इस त्यौहार में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है। ऐसे में अपने घरों से दूर पुलिसकर्मी होली के दिन अपना कर्तव्य और ड्यूटी निभाते हैं। आज सभी पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं और एक दूसरे को बधाई भी दे रहें।‌
'