Today Breaking News

गाजीपुर जिले के बेलहरा गांव की महिला ग्राम प्रधान अराजक तत्वों से परेशान, SDM से लगाई न्याय की गुहार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के जखनियां क्षेत्र के बेलहरा ग्राम प्रधान शिव देवी सिंह ने जखनियां तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर SDM कमलेश सिंह यादव को एक पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि सरकारी गौ आश्रय स्थल में 4 से 5 की संख्या में अराजक तत्व पहुंचे। यहां गौ आश्रय स्थल में तोड़फोड़ के साथ ही पशुओं के रस्सी काटकर भागने का प्रयास करते हैं। उनके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला ग्राम प्रधान शिव देवी सिंह ने बताया कि इसके पूर्व में भी अराजक तत्वों ने गौ आश्रय स्थल सहित गांव के कई विकास योजनाओं को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही 90 मीटर केबल तार काट कर लेकर चले गए थे, और सबमर्सिबल पंप स्टार्टर भी चुरा ले गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने भी आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बीते 2 दिन पूर्व कुछ लोग गौ आश्रय स्थल पहुंच गए। गौ आश्रय स्थल को देखरेख करने वालों को धमकी देने के साथ ही मौजूद गौ वंश के रस्सी काट दिए। जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में ग्राम प्रधान ने एसडीएम कमलेश सिंह यादव से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांक कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
'