Today Breaking News

गाजीपुर के जमानियां विधानसभा में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के जमानियां में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। विधिवत पूजन अर्चन के साथ नारियल फोड़ कर फीता काटकर किया। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन तथा कार्यकर्ता काफी मजबूत है।
उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। पूरे जमानियां विधानसभा में इसी कार्यालय से भाजपा का चुनाव संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सभी लोग एक साथ पारिस्परिकता के साथ चुनाव में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है, जो भी सिंबल लेकर आएगा। हमारा पूरा संगठन उसके साथ तन्मयता से लग जाएगा। लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा ने कहा कि इस बार 2019 के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 80 सीटों के विजय लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति में विश्वास का भाव स्थापित करते हुए जन जन के कल्याण का आधार योजनाओं के माध्यम से मजबूत किया है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि विगत पांच वर्षों में गाजीपुर के विकास की गति जो लोकसभा प्रतिनिधि नहीं होने से प्रभावित हुई है। उससे जनता के मन में एक भाव पैदा हुआ है। जो लोकसभा गाजीपुर में कमल खिलाकर विकास गति को तेज करेगा।
'