Today Breaking News

गाजीपुर में आज रात पहुंचेगा मुख्तार अंसारी का शव, कल नमाज के बाद किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार को दफनाया जाएगा। उक्त जानकारी गाजीपुर जिले के एसपी ओमवीर सिंह ने दी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि देर रात मुख्तार का शव जिले में आ जाएगा। 
सुरक्षा को लेकर अभी तक जिला प्रशासन चौकसी बरते हुए है। सुरक्षा को लेकर मुख्तार के परिवार का भी समर्थन मिल रहा है। एसपी के अनुसार शनिवार को नमाज के बाद मुख्तार अंसारी का शव दफन किया जाएगा।
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और सदर विधायक जय किशन साहू भी पहुंचे हैं। गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक वीरेंद्र यादव, मुख्तार अंसारी के घर पर पहुंचे हैं। 
इससे पहले वीरेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था- मुख्तार अंसारी का निधन दुःखद है। ईश्वर परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
'