Today Breaking News

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर 'फाटक' के बाहर भीड़ जमा, पुलिस का पहरा, कल सुबह होगा सुपुर्द-ए-खाक

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद, स्थित उसके घर पर समर्थकों की भीड़ लगी है। मुख्तार के परिवार, करीबी रिश्तेदार, चाहने वाले, समर्थकों के अलावा समाजवादी पार्टी के कई नेता मुख्तार के आवास 'फाटक' पहुंचे।

भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मोहम्मदाबाद से कमसार इलाके को जोड़ने वाले पीपापुल की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं बारा-चौरा यूपी बिहार की सीमा पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

उधर, बांदा से मुख्तार का शव प्रयागराज की सीमा तक लाया गया है। रात 11 बजे तक शव के गाजीपुर पहुंचने की उम्मीद है। मुख्तार के भतीजे मन्नू अंसारी ने ट्वीट कर जानकारी दिया है कि शनिवार सुबह 10 बजे शव दफनाया जाएगा। उधर एसपी ओमवीर सिंह ने भी कहा कि अब सुबह ही अंतिम संस्कार संभव लग रहा है।

मुख्तार अंसारी के घर के बाहर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी है और मुख्तार के घर से कब्रिस्तान तक फोर्स तैनात है। मुख्तार को उसके घर से 400 मीटर दूर काली बाग कब्रिस्तान में कल सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहीं पर मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। उनके बगल में ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुख्तार अंसारी के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही जा रही है। सभी लोग शव लाये जाने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी के भतीजे ने ट्टीट कर जानकारी दिया है कि शनिवार की सुबह 10 बजे शव दफनाया जाएगा।

मुख्तार अंसारी की डेडबॉडी बांदा से गाजीपुर लाई जा रही है। मुख्तार के घर पर समर्थकों का तांता लगा है। पूर्व मंत्री और सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह भी मुख्तार के घर पहुंचे और परिवार को ढ़ाढस बंधाया। अफजाल अंसारी लोगों से मिल रहे हैं। मोबाइल पर शव कहां तक लाया गया इसका जानकारी ले रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू ने ट्वीट कर बताया का मुख्तार का शव शनिवार की सुबह 10 बजे कालीबाग के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

मुहम्मदाबाद, से कमसार इलाके के जोड़ने वाले 'गहमर बारा फिरोजपुर' पीपा पुल को बंद कर दिया गया है। कमसरा मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। यहां 12 बड़े गांव मुलसमानों के हैं। मुस्लिम आबादी 50 हजार है। दोनों तरफ बैरिकेडिंग करते हुए पूर्ण रूप से आवागमन रोक दिया गया है। इस पुल से मुख्तार के घर की दूरी 7 किमी है।

मुख्तार अंसारी के परिवारिक सदस्य और विधायक मन्नू अंसारी परिजनों के साथ मिलकर तय किया कि कल सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गाजीपुर जिले के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि अभी तक शव बांदा से चला ही नहीं है, यहां आने में समय लगेगा। अब तो सुबह ही अंतिम संस्कार संभव लग रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस टीम जगह-जगह फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग कर रही है।

'