Today Breaking News

वादे को निभाने में सफल रहे निरहुआ- भोजपुरी कलाकार बताशा चाचा बोले भोजपुरी फिल्मों से खत्म हो गई अश्लीलता

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को एक बार फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सांसद दिनेश यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाए जाने से भोजपुरी कलाकार काफी खुश हैं यही कारण है कि आज भोजपुरी कलाकार मनोज सिंह टाइगर और बताशा चाचा भी आजमगढ़ जिले में पहुंचकर दिनेश लाल यादव निरहुआ को बधाई भी दी। भोजपुरी कलाकार का कहना है कि दिनेश लाल यादव ने बहुत अच्छा काम किया है। हम लोगों का लगातार यहां पर आना-जाना बना रहता है।

भोजपुरी कलाकार बताशा चाचा का कहना है कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा चुनाव से पूर्व जो वायदा किया था उसे निभाने में वह काफी सफल रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में सड़के बनाई गई। निश्चित रूप से इससे जिले की जनता को फायदा मिलेगा। आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतेंगे इस बात को भगवान भी चाह रहे हैं।

आजमगढ़ जिले में हुए विकास पर चर्चा करते हुए भोजपुरी कलाकार बताशा चाचा का कहना है कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण की सरकारों के कार्यकाल पर भारी पड़ा है। जिले में लगातार विकास के काम किए गए हैं। निश्चित रूप से इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिलेगा।

राजनीति में भोजपुरी कलाकारों के आने के सवाल पर बताशा चाचा का कहना है कि अभी तक हिंदी तमिल तेलुगू के लोग फिल्मों के माध्यम से सेवा करते रहे। अब भोजपुरी कलाकार भी फिल्मों के माध्यम से सेवा कर रहे हैं।

भोजपुरी कलाकार बताशा चाचा ने बताया कि भोजपुरी लगातार त्रासदी का शिकार बनी है। ऐसे में वर्ष 2018 से भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता खत्म हो गई है अभी सिर्फ एल्बम वाले गानों में है वह भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। आज हम लोगों का मान सम्मान बढ़ रहा है निश्चित रूप से यह हम सभी लोगों के लिए गौरव की बात है।

'